8 मार्च

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search

8 मार्च calendar

भारतीय और विश्व इतिहास में 8 मार्च की उल्लेखनीय घटनाएं

वर्ष महत्वपूर्ण घटनाएँ
1702
  • इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महारानी ऐनी ने सत्ता संभाली।
1907
  • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।
1908
  • काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क में कई महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया।
1909
  • अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
1910
  • कोपनहेगेन (डेनमार्क) में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा।
1911
  • यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
1921
  • स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या।
1930
  • महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।
1942
  • द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।
1948
  • एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।
2001
  • इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
2004
  • इराक के गवर्निंग काउंसिल द्वारा एक नए संविधान पर हस्ताक्षर किए गए।
2006
  • रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
2008
  • फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2009
  • भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
2013
  • उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सभी शांति समझौतों को समाप्त कर दिया।
2017
  • मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
2018
  • नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018
  • भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1864 - हरि नारायण आपटे (प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि)
  • 1889 - गोपी चन्द भार्गव ('गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री)
  • 1889 - विश्वनाथ दास (भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे)
  • 1897 - दामेर्ला रामाराव (भारतीय कलाकार)
  • 1921 - साहिर लुधियानवी (भारतीय गीतकार और कवि)
  • 1945 - नृपेंद्र मिश्रा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहे)
  • 1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री)
  • 1954 - दिगंबर कामत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री)
  • 1955 - जिम्मी जॉर्ज (भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक)
  • 1975 - फ़रदीन ख़ान (भारतीय अभिनेता)
  • 1989 - हरमनप्रीत कौर (भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी)
  • 1985 - रश्मि बंसल (भारत की जानीमानी लेखिका)

8 मार्च को हुए निधन

  • 1535 - रानी कर्णावती (मेवाड़ की रानी थी)
  • 1957 - बाल गंगाधर खेर (भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता)
  • 1979 - आर. के. खाडिलकर (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ)
  • 1977 - कृश्न चन्दर (हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार)
  • 1982 - राब बटलर (एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ)
  • 2015 - विनोद मेहता (आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार)।
  • 2021 - अंशुमान सिंह (राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति)

8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस


महीना
जनवरी 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
फ़रवरी 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29
मार्च 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
अप्रैल 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
मई 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
जून 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
जुलाई 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
अगस्त 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
सितंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
अक्टूबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
नवंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
दिसंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31