1 जुलाई

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search

File:1 जुलाई-desktop-calendar-IndianTrends.png

भारतीय और विश्व इतिहास में 1 जुलाई की उल्लेखनीय घटनाएं

  • 1862 - कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
  • 1879 - भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
  • 1882 - पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1852 - सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए 'सिंध डाक' नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1881 - टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • 1889 - बेनेगल रामा राव का जन्म हुआ वो भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
  • 1913 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म में हुआ।
  • 1915 - गुयेन वैन लिंह का जन्म हुआ वो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
  • 1921 - कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
  • 1925 - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म हुआ।
  • 1927 - भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म में हुआ।
  • 1927 - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म हुआ।
  • 1928 - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म हुआ।
  • 1933 - परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म हुआ।
  • 1933 - वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म हुआ।
  • 1935 - वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म हुआ।
  • 1938 - मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
  • 1941 - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन हुआ।
  • 1949 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म में हुआ।
  • 1949 - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ.तुलसीराम का जन्म हुआ।
  • 1949 - त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
  • 1952 - मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री' गोपाल भार्गव का जन्म हुआ।
  • 1955 - इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।
  • 1960 - अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
  • 1961 - भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
  • 1962 - आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन हुआ।
  • 1962 - भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन हुआ।
  • 1964 - भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
  • 1966 - प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म हुआ।
  • 1968 - अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।
  • 1973 - समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म हुआ।
  • 1975 - तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
  • 1991 - वारसा संधि भंग की गई।
  • 1994 - मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन हुआ।
  • 1995 - अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाए।
  • 1996 - इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
  • 1997 - हॉन्ग-कॉन्ग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।
  • 1997 - देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
  • 2000 - लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
  • 2006 - शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
  • 2006 - एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।
  • 2006 - अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • 2017 - भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1882 - डॉक्टर विधान चंद्र राय (पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री)
  • 1889 - बेनेगल रामा राव (भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर)
  • 1913 - वसंतराव नाईक का जन्म (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री)
  • 1915 - गुयेन वैन लिंह (वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव)
  • 1925 - अमरकांत (भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार)
  • 1927 - चन्द्रशेखर सिंह (भारत के 8वें प्रधानमंत्री )
  • 1927 - सुधाकर पाण्डेय (हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक)
  • 1928 - राम नरेश यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल)
  • 1933 - अब्दुल हमीद (परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक)
  • 1933 - कन्हैयालाल नंदन (वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार)
  • 1935 - जयपाल सिंह कश्यप (वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य)
  • 1938 - पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (मशहूर बांसुरी वादक)
  • 1949 - वेंकैया नायडू (प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष)
  • 1949 - डॉ.तुलसीराम (दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार)
  • 1952 - गोपाल भार्गव (मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री')
  • 1961 - कल्पना चावला (भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ)
  • 1966 - उस्ताद राशिद ख़ान (प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार)
  • 1973 - अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी के नेता)

1 जुलाई को हुए निधन

  • 1941 - सी. वाई. चिन्तामणि (स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक)
  • 1962 - पुरुषोत्तम दास टंडन (भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक)
  • 1962 - बिधान चंद्र राय (भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ)
  • 1994 - राजाभाऊ नातू (मराठी रंगकर्मी)

1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • डॉक्टर दिवस


महीना
जनवरी 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
फ़रवरी 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29
मार्च 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
अप्रैल 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
मई 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
जून 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
जुलाई 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
अगस्त 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
सितंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
अक्टूबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31
नवंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30
दिसंबर 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31