मल्ल

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search

यह एक जाति थी जिसका उल्लेख रामायण तथा महाभारत में भी है महाभारत में ये मल्ल राष्ट्र कहे गये हैं। महाभारत के अनुसार यह मल्ल देश दो भागों में विभक्त था, जिनमें से एक की राजधानी थी पावा और दूसरे की थी कुशीनगर ये दोनों भाग कुकुत्था (आधुनिक कुकु) नदी द्वारा एक दूसरे से अलग होते थे। इस जनपद का समीकरण आधुनिक उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र से किया गया है।