पांचाल

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search

इस जनपद में आधुनिक बदायूँ, फरूखाबाद और उत्तर-प्रदेश का क्षेत्र सम्मिलित था। दिव्यावदान के अनुसार पांचाल देश के दो भाग थे। उत्तर पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी, जो आधुनिक बरेली का रामनगर है और दक्षिण पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी। प्राचीन काल में कन्नौज भी इसी राज्य के अन्तर्गत था। ये पांचाल मौलिक रूप से साम्राज्यवादी थे। छठी श० ई०पू० में इन्होंने एक संघ बना लिया था तथा गणराज्य का स्वरूप धारण कर लिया था।