28 फ़रवरी

From Indian Trends
Revision as of 11:09, 26 February 2023 by Nanubhardwaj.51 (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

28 फ़रवरी के प्रमुख घटनाक्रम

  • 1580 - गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया।
  • 1712 - मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई।
  • 1819 - सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
  • 1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
  • 1847 - अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
  • 1919 - अमानुल्ला खान अफगानिस्तान का बादशाह बना।
  • 1922 - मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।
  • 1928 - भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने “रमन प्रभाव” का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया और इसी दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
  • 1943 - कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) शुरू हुआ।
  • 1975 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
  • 1991 - अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।
  • 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
  • 1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
  • 1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
  • 2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
  • 2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
  • 2008 -
    • वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।
    • नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
  • 2011 - टॉम हूपर की फिल्म “द किंग्स स्पीच” को हॉलीवुड कोडैक थियेटर में आयोजित ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ चलचित्र का पुरस्कार दिया गया।

जन्म

  • 1882 - विजय सिंह पथिक (प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी)

मृत्यु

  • 1931 - चंद्रशेखर आज़ाद (प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी)