26 फ़रवरी

From Indian Trends
Revision as of 10:23, 26 February 2023 by Nanubhardwaj.51 (talk | contribs) (Nanubhardwaj.51 moved page 26 फरवरी to 26 फ़रवरी without leaving a redirect)
Jump to navigation Jump to search

26 फरवरी के प्रमुख घटनाक्रम

  • 320 - चंद्रगुप्त प्रथम को 320 में पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
  • 1832 - पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
  • 1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरुआत।
  • 1858 - असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता काे फांसी पर चढाया गया।
  • 1936 - जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
  • 1972 - वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
  • 1975 - गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया।
  • 1991 - सद्दाम हुसैन ने कुवैत से अपने सैनिकों को इराकी रेडियो पर वापसी की घोषणा की।
  • 1993 - आज ही के दिन न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
  • 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर चीन और सं.रा. अमेरिका के मध्य समझौता।
  • 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
  • 2001 - आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
  • 2011 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 2019 - भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक किया था।

जन्म

  • 1802 - विक्टर ह्यूगो(फ्रांसीसी साहित्यकार)
  • 1887 - बेनेगल नरसिंह राव(भारतीय प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिज्ञ)
  • 1903 - कैलाश नाथ वांचू (भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश)
  • 1908 - लीला मजूमदार (बांग्ला साहित्यकार)
  • 1922 - विलियम बौमॉल (अमेरिकी अर्थशास्त्री)
  • 1922 - मार्गरेट लीटन (ब्रिटिश अभिनेत्री)
  • 1928 - एरियल शेरॉन (इसरायली प्रधानमंत्री)
  • 1932 - जॉनी कैश (अमेरिका के महान गायक)
  • 1946 - मृणाल पाण्डे (पत्रकार एवं साहित्यकार)
  • 1982 - ली ना (महिला टेनिस खिलाड़ी)

मृत्यु

  • 1712 - बहादुर शाह प्रथम (दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह)
  • 1886 - नर्मद (गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार)
  • 1887 - डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी (भारत की प्रथम महिला डॉक्टर)
  • 1966 - विनायक दामोदर सावरकर (स्वतंत्रता सेनानी)
  • 2001 - सर डॉन ब्रैडमैन (क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी)
  • 2004 - शंकरराव चव्हाण (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री)
  • 2004 - बेरिस ट्रेज कोवस्की (मकदुनिया के राष्ट्रपति)