प्राचीन भारत का इतिहास

From Indian Trends
Revision as of 16:05, 11 February 2023 by Nanubhardwaj.51 (talk | contribs) ()
Jump to navigation Jump to search

भारत के प्राचीन ग्रन्थों में बहुमूल्य ऐतिहासिक सामग्री निहित है जिसे विविध रूपों में प्राप्त किया जा सकता है। ये साक्ष्य विविध रूपों में होते हैं— यथा, साहित्यिक रचनायें अथवा दस्तावेज, स्मारक, सिक्के, लेख इत्यादि ।

प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों का वर्गीकरण

प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों को मुख्य रूप से निम्न वर्गों के अन्तर्गत विभक्त किया जा सकता है-:

  • पुरातात्विक साक्ष्य
  • साहित्यिक साक्ष्य
  • विदेशी विवरण

पुरातात्विक साक्ष्य

प्राचीन भारतीय इतिहास के ऐसे कई युग हैं जिनके विषय में मुख्य रूप से पुरातात्विक उत्खननों से प्राप्त सूचनाओं से जानकारी मिलती है। भारत के प्रागैतिहासिक काल के विषय में सम्पूर्ण जानकारी पुरातात्विक साक्ष्य पर ही आधारित है। भारतीय सभ्यता के प्रथम चरण सैन्धव सभ्यता के विषय में पुरातात्विक साक्ष्य से सहायता के बिना कुछ भी जान पाना असंभव था। कई स्थानों के पुरातात्विक उत्खननों से हमें ऐसी महत्त्वपूर्ण सूचनायें मिलती हैं जैसे शिशुपालगढ़, राजगृह, अरिकामेडू इत्यादि ऐतिहासिक युग के स्थानों पर उत्खनन कार्यों से हमें तत्कालीन युग के विषय में बड़ी ही महत्त्वपूर्ण सूचनायें मिली हैं।

पुरातात्विक साक्ष्य कई रूपों में मिलते हैं जैसे- बर्तन, मूर्तियाँ, भवन, अभिलेख, हथियार और औजार आदि। इनसे सामान्य जन-जीवन के विविध पक्षों पर प्रकाश पड़ता है। कभी-कभी इन साक्ष्यों से मनुष्यों की मान्यताओं और मूल्यों के विषय में भी अनुमान लगाया जा सकता है। पुरातात्विक साक्ष्यों को आगे निम्न श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है:

आभिलेखिक साक्ष्य

भारतीय इतिहास में आभिलेखिक साक्ष्यों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। ब्राह्मी, खरोष्ठी तथा युनानी अभिलेख प्राचीन भारतीय इतिहास लिखने में बहुत सहायक हैं। ये अभिलेख अधिकांशतः स्तम्भों, शिलाओं, ताम्रपत्रों, मुद्राओं पात्रों, मूर्तियों, गुहाओं आदि में खुदे हुए मिलते हैं। इनसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा प्रशासनिक पहलुओं पर जानकारी प्राप्त होती है। भारत में सबसे पुराने अभिलेख अशोक के अभिलेख माने गए हैं, जो खरोष्टी लिपि या ब्राह्मी लिपि में लिखे गये हैं। विश्व में प्राचीनतम अभिलेख मध्य एशिया के ‘बोगजकोई‘ नाम स्थान से क़रीब 1400 ई.पू. में पाये गये जिनमें अनेक वैदिक देवताओं - इन्द्र, मित्र, वरुण, नासत्य आदि का उल्लेख मिलता है।

सिक्के

इतिहास के स्त्रोत के रूप में सिक्कों का अपना विशेष महत्त्व है। उत्तरपश्चिमी भारत के अनेक भागों पर द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व से हिन्द युनानीशासकों का राज्य रहा है। अन्य साक्ष्यों से केवल 3-4 शासकों के नाम की जानकारी मिलती है, परन्तु सिक्कों के मिलने से हमें लगभग 40 राजाओं, रानियों और राजकुमारों इत्यादि के बारे में पता चलता है।

इसी प्रकार गुप्तकालीन शासक समुन्द्रगुप्त के काल के कुछ सिक्कों पर संस्कृत भाषा समुन्द्रगुप्त लिखा हुआ था और दूसरी और उसे वीणा वादन करते हुए चित्रित किया गया था जिससे ये पता चलाता है कि गुप्तकाल में समुन्द्रगुप्त नाम का महान शाषक हुआ जो वीणा वादन करता था। इससे हमे समुन्द्रगुप्त के बारे में पता चलने के साथ साथ यह भी ज्ञात हुआ कि भारत का सबसे पुराण वाद्य यंत्र वीणा है।

स्मारक तथा खंडहर

मूर्तियाँ तथा चित्र

साहित्यिक साक्ष्य

विदेशी विवरण