चेदि

यह जनपद यमुना नदी के तट पर स्थित था और आधुनिक बुन्देलखण्ड का पूर्वी भाग इस जनपद में आता था। इसकी राजधानी शुक्तिमती थी. जो सम्भवतः शुक्तिमती नदी के तट पर स्थित रही होगी। चेतिप जातक इन्हीं चेदियों के संबंध में रचा गया है। इनका सम्बन्ध पौराणिक राजा मान्धाता से था। बाद के काल में चैदियों की एक शाखा उड़ीसा के निकट पाई गई, जिस वंश का राजा खारवेल था।