डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम महामहिम राष्ट्रपति बनाए गए थे। इनका कार्यकाल 26 जनवरी, 1950 से 19 मई, 1962 तक रहा। इन्हें सर्वप्रथम 26 जनवरी, 1950 को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति मनोनीत किया गया। फिर देश की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार 1952 में राष्ट्रपति का निर्वाचन किया गया और वह 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति बनाए गए। इसके बाद उन्हें दोबारा 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति चुना गया। यह एक ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनकी सादगी और कर्तव्य निष्ठा के लिए इन्हें हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा।