आरती गजबदन विनायक जी: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
(Created page with "{{सांचा आरती |चित्र=श्री_गणपति_जी_का_चित्र.jpg |चित्र का नाम=श्री गणपति जी |आरती= आरती गजबदन विनायक की। सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥ आरती गजबदन विनायक की॥ एकदन्त शशिभाल गजानन, विघ्नविनाशक...") |
mNo edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
{{सांचा आरती | {{सांचा आरती | ||
|चित्र= | |चित्र=गणेश_भगवान_का_चित्र.jpg | ||
|चित्र का नाम=श्री गणपति जी | |चित्र का नाम=श्री गणपति जी | ||
|आरती= | |आरती= |
Latest revision as of 07:45, 11 July 2023
आरती गजबदन विनायक जी
आरती गजबदन विनायक की। सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥
आरती गजबदन विनायक की॥
एकदन्त शशिभाल गजानन, विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।
शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन, दुःखविनाशक सुखदायक की॥
आरती गजबदन विनायक की॥
ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति, विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।
अघ-वन-दहन अमल अबिगत गति, विद्या-विनय-विभव-दायक की॥
आरती गजबदन विनायक की॥
पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर, धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।
लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर, सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥
आरती गजबदन विनायक की॥