आरती गजबदन विनायक जी: Difference between revisions

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search
(Created page with "{{सांचा आरती |चित्र=श्री_गणपति_जी_का_चित्र.jpg |चित्र का नाम=श्री गणपति जी |आरती= आरती गजबदन विनायक की। सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥ आरती गजबदन विनायक की॥ एकदन्त शशिभाल गजानन, विघ्नविनाशक...")
 
mNo edit summary
 
Line 1: Line 1:
{{सांचा आरती
{{सांचा आरती
|चित्र=श्री_गणपति_जी_का_चित्र.jpg
|चित्र=गणेश_भगवान_का_चित्र.jpg
|चित्र का नाम=श्री गणपति जी
|चित्र का नाम=श्री गणपति जी
|आरती=
|आरती=

Latest revision as of 07:45, 11 July 2023


श्री गणपति जी


आरती गजबदन विनायक जी


आरती गजबदन विनायक की। सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥


एकदन्त शशिभाल गजानन, विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।

शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन, दुःखविनाशक सुखदायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥


ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति, विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।

अघ-वन-दहन अमल अबिगत गति, विद्या-विनय-विभव-दायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥


पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर, धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।

लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर, सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥