इतिहास: Difference between revisions

From Indian Trends
Jump to navigation Jump to search
mNo edit summary
mNo edit summary
 
(One intermediate revision by the same user not shown)
Line 5: Line 5:
वस्तुतः भारत में सदैव से नैतिक मूल्यों का स्थान सर्वोपरि रहा है। भारतीयों ने इतिहास का प्रयोग मुख्य रूप से नयी पीढ़ी को सदैव सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए किया था। इसीलिए उनके साहित्य में राजनैतिक घटनाओं के तिथियुक्त यथातथ्य-विवरण की अपेक्षा आदर्शवादी धार्मिक एवं दार्शनिक विचारों का उल्लेख अधिक मिलता है।

[[भारतीय इतिहास का स्वरूप एवं परिभाषा]]
[[Category:इतिहास]]
 
[[Category:भारत]]
 
[[Category:भारत का इतिहास]]
[[Category : भारत]]
[[Category : भारत का इतिहास]]

Latest revision as of 14:32, 23 February 2023

वर्तमान में विगत की घटनाओं का लेखा-जोखा इतिहास कहलाता है। प्राचीन भारत में इतिहास शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम था। भारतीय मनीषियों ने अपने विद्यार्थियों को शिक्षा देते समय ऐतिहासिक दृष्टांतों का प्रचुर प्रयोग किया है और इसीलिए कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में इतिहास की परिभाषा देते समय इतिवृत्त के साथ-साथ पुराण, आख्यायिका, उदाहरण, धर्मशास्त्र एवं अर्थशास्त्र को भी इतिहास की श्रेणी में रखा है -

पुराणमितिवृत्तमाख्यायिकोदाहरणम्।
धर्मशास्त्रमर्थशास्त्रं चेतिहासः।।